रुद्रप्रयाग तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु के साथ रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गणेश मंदिर के समीप अचानक पैर फिसलने के कारण महिला अनियंत्रित होकर सीधे एक गहरी और खतरनाक खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया।हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए डीडीआरएफ एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की संयुक्त टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। टीमों ने बिना वक्त गंवाए फौरन सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात के घने अंधेरे, बेहद कम विजिबिलिटी और दुर्गम पहाड़ी भूभाग के कारण रेस्क्यू टीमों को कदम-कदम पर भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Ruderperyag #viralvideo