अल्मोड़ा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी में भारी आक्रोश है। इसी क्रम में भाजपा जिला इकाई अल्मोड़ा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे गरिमामय और संवेदनशील पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई स्वीकार्य नहीं है। इस मौके पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Almora #viralvideo