बगहा: चौतरवा थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली किया जब्त खनन विभाग को दी गई सूचना
चौतरवा थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रेलर को बालू के साथ जब्त किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने बताया की जांच के क्रम में एक ट्रेक्टर ट्रेलर पर बालू लदे हालत में जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बालू लदे ट्रेक्टर को जब्त करते हुए इसकी सूचना खनन विभाग को दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।