बगहा: बगहा में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को वन विभाग ने किया जब्त
बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों की टीम ने धनहा थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में छापेमारी की है। इस दौरान अवैध रूप से संचालित हो रहे चार आरा मिलों को विभाग के द्वारा जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वन विभाग की बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित हो रहे आरा मशीन के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।