रामनगर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सभापति गीता देवी अध्यक्षता में नप बोर्ड की विशेष बैठक संपन्न हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक बजट पारित किया गया, जिसमें एक अरब 39 करोड 83 लाख 32 हजार 657 रुपये खर्च का प्रावधान है। बैठक के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं व विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई।