बगहा: बगहा में मधुमक्खी एवं बकरी पालन की पांच दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरुआत
वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर स्थित कोतराहा वन परिसर में पांच दिवसीय मधुमक्खी एंव बकरी पालन का प्रशिक्षण वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष के सौजन्य से दिया जा रहा है । जिसमें टाइगर रिजर्व के पांचों रेंज से 15 किसानों को चयनित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसका प्रशिक्षण एबीआईसी खादी ग्राम उद्योग मुजफ्फरपुर के द्वारा दी जा रही है।