रामनगर में एक महिला अपने बच्चों के साथ घर में रखे पैसे लेकर फरार हो गई है। पति ने पत्नी के खिलाफ 50 हजार लेकर घर से भाग जाने का आरोप लगाते हुए रामनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। डैनमरवा निवासी बबलू खान ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने अपनी पत्नी सालमीन खातून को नामजद किया हैं।