आर सी व्यास कालोनी भीलवाड़ा स्थित शिव मन्दिर हेतु हवन कुण्ड भेंट
सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु मन्दिरों में नियमित रूप से हवन कुण्ड भेंट कार्यक्रम
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान के तहत महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत छोटे-छोटे मंदिरों में निशुल्क हवन कुंड नियमित रूप से भेंट किए जा रहे हैं ! उसी क्रम में आज मंगलवार को आर सी व्यास कालोनी भीलवाड़ा स्थित शिव मन्दिर हेतु हवन कुण्ड स्थानीय गीता भवन सभागार में सादे समारोह में आर एस एस के सक्रिय कार्यकर्ता मुरली धर सोडाणी एवं कुसुम सोडाणी को भेंट किया गया !
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी के निर्देशन में इस बार वर्ष पर्यन्त पूरे देश में फैली 133 जिला शाखाओं के माध्यम से " हर घर महेश घर घर महेश " अभियान चलाया जा रहा है ! जिसमें प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक माहेश्वरी जन अपने घर में या पास के मन्दिर में सप्ताह में कम से कम एक बार भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ अभिषेक करे या हवन करें, उसी क्रम में भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आज यह हवन कुण्ड भेंट किया गया है !
अगले सप्ताह अन्य मंदिर में हवन कुण्ड भेंट किया जाएगा !