Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

भीलवाड़ा न्यूज़: दुकान में घुसा मोदी का मुखौटा पहने चोर, 40 मोबाइल लेकर हुआ रफूचक्

Bhilwara, Bhilwara | Jun 30, 2026

MORE NEWS

आर सी व्यास कालोनी भीलवाड़ा स्थित शिव मन्दिर हेतु हवन कुण्ड भेंट 
सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु मन्दिरों में नियमित रूप से हवन कुण्ड भेंट कार्यक्रम 

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान के तहत महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत छोटे-छोटे मंदिरों में निशुल्क हवन कुंड नियमित रूप से भेंट  किए जा रहे हैं ! उसी क्रम में आज मंगलवार को आर सी व्यास कालोनी भीलवाड़ा स्थित शिव मन्दिर हेतु हवन कुण्ड स्थानीय गीता भवन सभागार में सादे समारोह में आर एस एस के सक्रिय कार्यकर्ता मुरली धर सोडाणी एवं कुसुम सोडाणी को भेंट किया गया ! 

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी के निर्देशन में इस बार वर्ष पर्यन्त पूरे देश में फैली 133 जिला शाखाओं के माध्यम से " हर घर महेश घर घर महेश " अभियान चलाया जा रहा है ! जिसमें प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक माहेश्वरी जन अपने घर में या पास के मन्दिर में सप्ताह में कम से कम एक बार भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ अभिषेक करे या हवन करें, उसी क्रम में भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आज यह हवन कुण्ड भेंट किया गया है ! 
अगले सप्ताह अन्य मंदिर में हवन कुण्ड भेंट किया जाएगा !

आर सी व्यास कालोनी भीलवाड़ा स्थित शिव मन्दिर हेतु हवन कुण्ड भेंट सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु मन्दिरों में नियमित रूप से हवन कुण्ड भेंट कार्यक्रम भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार प्रसार अभियान के तहत महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत छोटे-छोटे मंदिरों में निशुल्क हवन कुंड नियमित रूप से भेंट किए जा रहे हैं ! उसी क्रम में आज मंगलवार को आर सी व्यास कालोनी भीलवाड़ा स्थित शिव मन्दिर हेतु हवन कुण्ड स्थानीय गीता भवन सभागार में सादे समारोह में आर एस एस के सक्रिय कार्यकर्ता मुरली धर सोडाणी एवं कुसुम सोडाणी को भेंट किया गया ! अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी के निर्देशन में इस बार वर्ष पर्यन्त पूरे देश में फैली 133 जिला शाखाओं के माध्यम से " हर घर महेश घर घर महेश " अभियान चलाया जा रहा है ! जिसमें प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक माहेश्वरी जन अपने घर में या पास के मन्दिर में सप्ताह में कम से कम एक बार भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ अभिषेक करे या हवन करें, उसी क्रम में भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आज यह हवन कुण्ड भेंट किया गया है ! अगले सप्ताह अन्य मंदिर में हवन कुण्ड भेंट किया जाएगा !

Bhilwara, Bhilwara | Jun 30, 2026

*नींदड़ मोड़ दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने बनाई सुरक्षा उपायों की कार्ययोजना*
*चरणबद्ध रूप से सुधार कार्य होंगे सुनिश्चित*
*जयपुर :कमलेश आमेटा , 30 जून                                              * नींदड़ मोड़ पर 16 जून 2026 को हुई भीषण दुर्घटना के कारणों की जांच एवं भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना घटित न हो, इस हेतु जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशानुसार सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने 26 जून को मौका निरीक्षण कर मौके पर किये जाने वाले वांछित सुधारों के संबंध में जिला कलक्टर को अवगत कराया। अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा ने बताया कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर नींदड़ मोड़ स्थित ट्रैफिक लाइट को जयपुर विकास प्राधिकरण को निर्देशित कर चालू करवाया गया है। साथ ही परियोजना कार्यान्वयन ईकाई जयपुर (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को लघु अवधि के उपाय के तहत सड़क मरम्मत करते हुए नींदड़ की तरफ जाने वाले वाहन व जयपुर की तरफ जाने वाले वाहनों के मध्य पृथक्करण हेतु उचित व्यवस्था करने, वाहन गति पुनः निर्धारित करते हुए संकेतक लगाने, मोड़ से पहले वाहनों की गति कम करने के लिए उचित टीबीएम मार्किंग, सर्विस रोड से आने वाले वाहनों की एक ही स्थान पर मुख्य सड़क पर प्रवेश करने का विकल्प उपलब्ध कराने हेतु वांछित अवरोधक लगाने की व्यवस्था कर अनुपालना 3 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये। यातायात पुलिस को यातायात प्रबंधन हेतु परियोजना कार्यान्वयन ईकाई जयपुर (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा मौके पर किये जाने वाले सुधारात्मक कार्यों के संबंध में 1 जुलाई 2026 से एशियन रोड सेफ्टी एकेडमी व अन्य एनजीओ की सहायता से जनता को जानकारी देने, ट्रैफिक नियमों की अनुपालना बाबत समझाइश करने एवं समझाइश के बाद नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। दीर्घावधिक उपाय के तहत इस हेतु परियोजना कार्यान्वयन ईकाई जयपुर (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को सुविधा स्थानान्तरण (फेसिलिटी शिफ्टिंग) कार्य जेवीवीएनएल के पर्यवेक्षण में 5 जुलाई 2026 तक पूर्ण करते हुए, सर्विस रोड का निर्माण 20 जुलाई 2026 तक पूरा करने एवं सर्विस रोड व मुख्य सड़क के मध्य यात्री सुरक्षा रैलिंग लगाकर पृथक्करण करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

*नींदड़ मोड़ दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने बनाई सुरक्षा उपायों की कार्ययोजना* *चरणबद्ध रूप से सुधार कार्य होंगे सुनिश्चित* *जयपुर :कमलेश आमेटा , 30 जून * नींदड़ मोड़ पर 16 जून 2026 को हुई भीषण दुर्घटना के कारणों की जांच एवं भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना घटित न हो, इस हेतु जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशानुसार सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने 26 जून को मौका निरीक्षण कर मौके पर किये जाने वाले वांछित सुधारों के संबंध में जिला कलक्टर को अवगत कराया। अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा ने बताया कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर नींदड़ मोड़ स्थित ट्रैफिक लाइट को जयपुर विकास प्राधिकरण को निर्देशित कर चालू करवाया गया है। साथ ही परियोजना कार्यान्वयन ईकाई जयपुर (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को लघु अवधि के उपाय के तहत सड़क मरम्मत करते हुए नींदड़ की तरफ जाने वाले वाहन व जयपुर की तरफ जाने वाले वाहनों के मध्य पृथक्करण हेतु उचित व्यवस्था करने, वाहन गति पुनः निर्धारित करते हुए संकेतक लगाने, मोड़ से पहले वाहनों की गति कम करने के लिए उचित टीबीएम मार्किंग, सर्विस रोड से आने वाले वाहनों की एक ही स्थान पर मुख्य सड़क पर प्रवेश करने का विकल्प उपलब्ध कराने हेतु वांछित अवरोधक लगाने की व्यवस्था कर अनुपालना 3 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये। यातायात पुलिस को यातायात प्रबंधन हेतु परियोजना कार्यान्वयन ईकाई जयपुर (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा मौके पर किये जाने वाले सुधारात्मक कार्यों के संबंध में 1 जुलाई 2026 से एशियन रोड सेफ्टी एकेडमी व अन्य एनजीओ की सहायता से जनता को जानकारी देने, ट्रैफिक नियमों की अनुपालना बाबत समझाइश करने एवं समझाइश के बाद नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। दीर्घावधिक उपाय के तहत इस हेतु परियोजना कार्यान्वयन ईकाई जयपुर (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को सुविधा स्थानान्तरण (फेसिलिटी शिफ्टिंग) कार्य जेवीवीएनएल के पर्यवेक्षण में 5 जुलाई 2026 तक पूर्ण करते हुए, सर्विस रोड का निर्माण 20 जुलाई 2026 तक पूरा करने एवं सर्विस रोड व मुख्य सड़क के मध्य यात्री सुरक्षा रैलिंग लगाकर पृथक्करण करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 30, 2026

*राष्ट्रसंत भारत गौरव मनोज्ञानाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर पूरन आंजना परिवार ने किया भव्य स्वागत, लिया आशीर्वाद*

*पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से आंजना परिवारजनों ने किया आत्मीय अभिनंदन, धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण का लिया संदेश*

जयपुर/निंबाहेड़ा :कमलेश आमेटा,30 जून 2026
निंबाहेड़ा की पुण्य धरा पर राष्ट्रसंत, भारत गौरव, प्रख्यात जैनाचार्य मनोज्ञानाचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से उनके परिवारजनों ने छोटीसादड़ी निंबाहेड़ा मार्ग पर स्थित 100 बीघा फार्म हाउस पर पहुँचकर आचार्य श्री का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया तथा उनके पावन सान्निध्य में धर्मोपदेश एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरन आंजना ने अपने परिवार सहित राष्ट्रसंत श्री पुलक सागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को नई दिशा प्रदान करता है तथा उनके आशीर्वचन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।

आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मानव जीवन में धर्म, संयम, संस्कार, सदाचार एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक समृद्धि भौतिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, सद्भावना एवं परोपकार की भावना में निहित है। संतों के सान्निध्य से मनुष्य को जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध होता है तथा समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव हो पाता है।

निंबाहेड़ा में मंगल विहार आगमन के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आचार्य श्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वातावरण धार्मिक भावनाओं, श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में नमन कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी,नितेश आंजना, विक्रम आंजना, महावीर जैन, आशुतोष टांक एवं विष्णुलाल मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री का स्वागत-अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

*राष्ट्रसंत भारत गौरव मनोज्ञानाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर पूरन आंजना परिवार ने किया भव्य स्वागत, लिया आशीर्वाद* *पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से आंजना परिवारजनों ने किया आत्मीय अभिनंदन, धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण का लिया संदेश* जयपुर/निंबाहेड़ा :कमलेश आमेटा,30 जून 2026 निंबाहेड़ा की पुण्य धरा पर राष्ट्रसंत, भारत गौरव, प्रख्यात जैनाचार्य मनोज्ञानाचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से उनके परिवारजनों ने छोटीसादड़ी निंबाहेड़ा मार्ग पर स्थित 100 बीघा फार्म हाउस पर पहुँचकर आचार्य श्री का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया तथा उनके पावन सान्निध्य में धर्मोपदेश एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरन आंजना ने अपने परिवार सहित राष्ट्रसंत श्री पुलक सागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को नई दिशा प्रदान करता है तथा उनके आशीर्वचन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मानव जीवन में धर्म, संयम, संस्कार, सदाचार एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक समृद्धि भौतिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, सद्भावना एवं परोपकार की भावना में निहित है। संतों के सान्निध्य से मनुष्य को जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध होता है तथा समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव हो पाता है। निंबाहेड़ा में मंगल विहार आगमन के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आचार्य श्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वातावरण धार्मिक भावनाओं, श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में नमन कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। इस अवसर पर निंबाहेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी,नितेश आंजना, विक्रम आंजना, महावीर जैन, आशुतोष टांक एवं विष्णुलाल मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री का स्वागत-अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 30, 2026

भीलवाड़ा न्यूज़: दुकान में घुसा मोदी का मुखौटा पहने चोर, 40 मोबाइल लेकर हुआ रफूचक् - Bhilwara News