अन्ता: जिला कपड़ा व्यापार संघ का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह संपन्न, कुलदीप नामा अंता पुनः बने जिला महामंत्री
Antah, Baran | Jan 6, 2025 जिला कपड़ा व्यापार संघ का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं संगठन के चुनाव मनोहर घाट शिवाजी कालोनी बारां में सम्पन्न हुए। सोमवार शाम 8:00 बजे कुलदीप नामा अंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह में बढ़ी संख्या में सम्पूर्ण बारां जिले के कपड़ा व्यापारियों ने भाग लिया। समारोह का प्रभावशाली संचालन नवीन अग्रवाल ने किया।