अन्ता: पचेल कलां में आयुष्मान आरोग्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, शिविर में कुल 227 मरीजों का किया गया उपचार
Antah, Baran | Jan 7, 2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पचेल कला पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व सरंपच पचेल कलां मनोज नन्दवाना, सुरेन्द्र मेघवाल पंचायत समिति सदस्य अन्ता द्वारा सरस्वती पूजन व माल्यार्पण कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर मे कुल 227 मरीजो का उपचार किया। जिनमे से लैब मे 195 मरीजो की जाॅच की गई।