सोनकच्छ: गंधर्वपुरी के पास लकड़ी तस्करों ने काटा नीम का पेड़, मीडिया को देख ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार
ग्राम गंधर्वपुरी के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे लकड़ी तस्करों द्वारा हरा-भरा नीम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ को काट कर उसके टुकड़े कर उसे ट्राली में भर लिया इसी दौरान जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो लकड़ी तस्कर घबरा गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए।