फिरोज़ाबाद: राजा का ताल के समीप तेज रफ़्तार थ्री व्हीलर टेम्पो असंतुलित होकर पलटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के ताल के पास तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। फ़िरोज़ाबाद से टूंडला क़ी तरफ जा रहा थ्री व्हीलर टेम्पो असतुलित होकर पलट जाने से हादसा हुआ है। तीन लोग घायल हुये है। जिसमे नवाब सिंह नामक शक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। टेम्पो मे चार लोग सवार थे। घायल को अस्पताल मे भर्ती करा दिया है।