फिरोज़ाबाद: दक्षिण क्षेत्र के दूध वाली गली छोटा चौराहा के पास पुरानी बिल्डिंग भरभराकर गिरी, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ
थाना दक्षिण क्षेत्र दूध वाली गली छोटा चौराहा के पास एक पुरानी बिल्डिंग गुरूवार सायं छह बजे करीबन अचानक से भरभरा कर गिर पड़ी। घटना को लेकर मौके से गुजर रहे युवा व्यापारी प्रशांत माहेश्वरी ने बताया गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, बगल की बिल्डिंग भी जर्जर अवस्था में है। फिलहाल बिल्डिंग गिरने से आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गये।