फिरोज़ाबाद: आजाद नगर में पिता ने बेटे के सीने पर ब्लेड से किया वार, गंभीर लहूलुहान, प्रॉपर्टी के कागज की मांग कर रहे थे
थाना लाइनपार क्षेत्र आजाद नगर निवासी अवधेश उर्फ जॉनी पुत्र कालीचरण को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में शाम चार बजकर 45 मिनट करीब पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी। सीे पर काफी सारे वार थे, उसने बताया पिता ने बाहर निकलकर जाते समय ब्लेड से वार कर दिये, प्रोपर्टी के कागज मांग रहे थे, फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी