फिरोज़ाबाद: एमजी बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों पर 50 से अधिक कॉपी जांचने का दबाव, स्कूल गेट बंद करने पर किया गया विरोध प्रदर्शन
एमजी बालिका इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। परीक्षकों ने शाम पांच बजे से पहले ही अपना कार्य पूर्ण कर लिया। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें नियम के अुसार 50 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी थी। उन्होंने शाम पांच बजे से पहले ही अपना काम पूरा कर लिया लेकिन प्रशासन ने उन पर 80 कॉपियां जांचने का दबाव बनाकर बंद कर दिया।