फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही
थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरूवार दोपहर 12 बजे करीबन पोस्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रशान्त यादव पुत्र सत्यपाल निवासी नगला नाहर थाना एका जिला फिरोजाबाद को चनौरा पुल के पास थाना रामगढ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।