घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा के ओरछी गांव में युवक की हत्या, खेत में मिला अर्धनग्न शव
सेन पश्चिम पारा के ओरछी गांव में युवक की हत्या कर दी गई। खेत में युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला।एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया सोमवार दोपहर 2:00 बजे स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल पर जाकर जांच की गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।सर पर पीछे से वार कर हत्या की गई है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।