आबू रोड: आबूरोड में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी का काउंटडाउन शुरू, आज लोक सूचना जारी, कल से नामांकन होगा शुरू
आबूरोड। नगर निकाय चुनाव के परिणाम के बाद अब पालिकाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज 15 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना जारी होगी और 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे