नौतनवा: एकसडवा गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार ठोकर एक युवक की मौत एक घायल
कोल्हुई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित एकसड़वा गांव के पास आज शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है वही मौके से ड्राइवर डीसीएम लेकर फरार हो गया है जिसको पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है ।