नौतनवा: लक्ष्मीपुर ब्लाक मे DM और SP ने डंपिंग यार्ड का किया उद्घाटन,2 एकड़ मे बने यार्ड मे सीजर गाड़ियां रखने की होगी व्यवस्था
जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा संयुक्त रूप से आज लक्ष्मीपुर ब्लाक में गाड़ियों हेतु डंपिंग यार्ड का उद्घाटन किया गया डीएम ने उद्घाटन के बाद बताया कि डंपिंग यार्ड की आवश्यकता लंबे समय से थी इसके निर्माण से कस्टम एसएसबी और आरटीओ की ओर से वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा करने की लेकर जो समस्या रहती थी वो अब दूर हो जाएगी ।