नौतनवा: नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच गई महिला के साथ की गई छेड़खानी, पीड़िता ने दी तहरीर
नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच गई एक महिला के साथ छेड़खानी करने, गाली-गलौज तथा मारने-पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पति गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं वह हमेशा बिस्तर पर ही रहते हैं। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।