नौतनवा: निचलौल व नौतनवा तहसील क्षेत्र में दो जगह डंपिंग यार्ड का हुआ उद्घाटन, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
मंगलवार दोपहर को जिलाधिकारी अनुनय झा ने जानकारी देते हुए बताया कि महराजगंज ज़िले के थानों पर जब्त माल मुकदमाती वाहनों को रखने हेतु लक्ष्मीपुर ब्लॉक के संपत्तिया चौकी क्षेत्र के दो एकड़ में बने डंपिंग यार्ड का उद्घाटन किया गया है। वहीं कल सोमवार को निचलौल तहसील क्षेत्र के बहुआर कला में भी डंपिंग यार्ड का अपर जिलाधिकारी द्वारा उद्घाटन किया गया था।