नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 523/24 के पास तस्करी का धान और साइकिल बरामद, कस्टम को सुपुर्द
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान सोमवार दोपहर भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 523/24 के पास 22 बोरी धान व साइकिल बरामद किया है। इस संबंध में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि बरामद धान व साइकिल को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।