नौतनवा: बाल्मीकि नगर वार्ड नंबर 6 में किराना गुमटी में हुई चोरी, ₹25 हजार के सामान सहित इन्वर्टर सेट ले गए चोर
नौतनवा कस्बे में स्थित वार्ड नंबर 6 बाल्मीकि नगर में चोरों ने एक किराना गुमटी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात अज्ञात चोरों ने किराना गुमटी से लगभग 25 हजार रुपए का किराने का सामान व एक हजार नकद सहित दुकान में रखा इन्वर्टर सेट चोरी कर लिया। वहीं इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।