ऊना: ऊना भाजपा ने मंडी बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री, विधायक सतपाल सत्ती ने जिला कार्यालय से रवाना किया ट्रक
जिला मंडी आपदा पीड़ितों की मदद को भाजपा ऊना जिला इकाई आगे आई है। रविवार दोपहर को ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अगुवाई में अनाज से भरा राहत सामग्री का ट्रक मंडी रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आटा, चावल, दालें व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री एकत्र कर जरूरतमंदों के लिए भेजी। सतपाल सत्ती ने कहा पार्टी का जैसे आदेश होगा आगे भी मदद भेजी जाएगी।