जमुई: कुमार गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 11 लोग घायल, दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Oct 20, 2026 कुमार गांव में दुकान के विवाद को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष लाठी- डंडा वह लोहे की रॉड से एक- दूसरे पर हमला करने लगे। इलाके में सनसनी फैल गई। इस मारपीट में एक पक्ष से छह लोग तो दूसरे पक्ष से पांच लोग यानि कुल 11 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को देर रात 10:30 बजे तक सदर अस्पताल भेजा गया।