सहसवान पुलिस महकमे में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले उपनिरीक्षक (SI) रजनीश कुमार यादव को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहसवान कोतवाली में बीते तीन वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे रजनीश यादव का स्थानांतरण जनपद के ही मुजरिया थाने में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।