शामली: एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, पुलिसकर्मियों को एक्टिव रहने के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की और पुलिस वाहनों व उपकरणों की स्थिति को भी जांचा गया। एसपी ने लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को वर्तमान हालातों के मद्देनजर एक्टिव रहने के निर्देश दिए और उनकी शिकायतों को भी सुना गया।