शामली: कैडी बस स्टैंड पर ऑटो चालक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने के आरोपी 3 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैडी के बस स्टैंड पर 5 मई को कैडी निवासी रविंद्र नाम के ऑटो चालक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने इस मामले में गांव कैडी निवासी अंकुर, अंकित व बंतीखेडा निवासी अमर को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।