शामली: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच शामली में रात में विवाह मंडपों में होने वाली आतिशबाजी की वीडियो वायरल
#OperationSindoor
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भारत—पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर है। सीमापार से देश में लगातार हमले हो रहे हैं। शामली जिला मुख्यालय की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें संभ्रांत लोगों ने वर्तमान हालातों के बावजूद भी शहर के विवाह मंडपों में रात के समय आतिशाबाजी पर आपत्ति जताई है।