शामली: झिंझाना पुलिस ने मीमला व खोकसा निवासी 2 लोगों को किया गिरफ्तार, अवैध कच्ची शराब बरामद
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के तहत कांधला थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी प्रदीप और झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खोकसा निवासी समंदर सैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है।