शामली: थानाभवन पुलिस ने गौकशी की घटना में वांछित भैसानी इस्लामपुर निवासी युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 9, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी इमरान पुत्र जमशेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इमरान गौकशी की घटना में वांछित चल रहा था, जिसके दो साथियों इरफान व दिलबहार को 6 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन इमरान फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।