सेवा-संकल्प अभियान के तहत घर घर जले "आशीर्वाद के दीप , आईकॉनिक लोकेशंस पर भी आकर्षक रंगोली सजाकर प्रज्वलित किए गए "आशीर्वाद के दीए"
---
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर "सेवा-संकल्प अभियान" 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है। खंडवा जिले में इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नागरिकों ने अपने-अपने घर के बाहर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति आभार प्रदर्शित किया।
हरसूद के बुखारदास बाबा मंदिर में आयोजित "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके अलावा "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के तहत खंडवा शहर के जिन प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए उनमें दीनदयाल उपाध्याय पार्क, भाजपा कार्यालय इंदिरा चौक, घंटाघर चौराहा, नगर निगम प्रांगण, जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे तथा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर ने पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के तहत जिले में चयनित कुल 27 आईकॉनिक स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाकर बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। जिन आईकॉनिक लोकेशन पर दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए उनमें कावेश्वर मंदिर, ब्रह्मगीर समाधी स्थल खण्डवा, जिला चिक्तिसालय खण्डवा, श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय खण्डवा, रामेश्वर कुण्ड खण्डवा,सूरजकुण्ड खण्डवा,घण्टाघर खण्डवा, पार्वती बाई धर्मशाला खण्डवा, नगर निगम खण्डवा, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा खण्डवा, जोगेश्वर महादेव मंदिर पंधाना, बाघेश्वरी माता मंदिर भमराड़ी बोरगांव,सिंगाजी महाराज मंदिर जाधव मोहल्ला सिगोट,
अजयपाल बाबा आश्रम गुड़ी, गायत्री मंदिर छेगांवमाखन, सिंगाजी महाराज मंदिर, अहमदपुर खैगांव, गौमुखघाट ओंकारेश्वर,ब्रहमपुरी घाट,राम मंदिर सुलगांव,दुर्गा मंदिर पुनासा,सिंगाजी समाधी स्थल बीड़, दुर्गा माता मंदिर मूंदी, रेणुका माता मंदिर खालवा, मां आशा देवी मंदिर आशापुर
मुंडी घाट ढोलगांव दिदमदा,हनुमान मंदिर देवलीकला, सोलर फ्लोटिंग प्लांट सिद्धवरकूट ओंकारेश्वर शामिल है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#khandwa