Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

जिला हरदोई तहसील बिलग्राम मटियामऊ मैं एक घर में दो मोबाइल चोरी एक घर में 20000 नगद और माल जेवर 1:00 रात चोरी हुई

Bilgram, Hardoi | Apr 24, 2026

MORE NEWS

जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई समीक्षा

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, पेंशन संबंधी मामलों, चिकित्सा सुविधाओं, भूमि आवंटन, रोजगार एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही विभिन्न प्रकरणों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों तथा उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई समीक्षा हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, पेंशन संबंधी मामलों, चिकित्सा सुविधाओं, भूमि आवंटन, रोजगार एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही विभिन्न प्रकरणों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों तथा उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 12, 2026

बावन में आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

हरदोई। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे वृहद अभियान के अंतर्गत विकास खंड बावन में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभागीय कर्मचारियों से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लाभार्थीपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा आमजन को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बावन प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक ए.के. मौर्य, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बावन में आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी हरदोई। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे वृहद अभियान के अंतर्गत विकास खंड बावन में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभागीय कर्मचारियों से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लाभार्थीपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा आमजन को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बावन प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक ए.के. मौर्य, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 12, 2026

अपर जिलाधिकारी ने की स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा, लापरवाही पर एसडीओ सिंचाई को नोटिस के निर्देश

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 1 मई से 31 मई 2026 तक प्राप्त स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टार संदर्भों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से उनकी समीक्षा की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में कार्यों की समीक्षा के दौरान शिथिलता पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने एसडीओ सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश मिश्रा, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी ने की स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा, लापरवाही पर एसडीओ सिंचाई को नोटिस के निर्देश हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 1 मई से 31 मई 2026 तक प्राप्त स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टार संदर्भों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से उनकी समीक्षा की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में कार्यों की समीक्षा के दौरान शिथिलता पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने एसडीओ सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश मिश्रा, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 11, 2026

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, सुरक्षित प्रसव से मां और नवजात दोनों स्वस्थ

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खानू शंकरपुर में समय पर मिली एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम खानू शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी निर्मला शीतला देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस संख्या UP32 FG 1608 की टीम मौके पर पहुंच गई।

एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुषमा ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। इस दौरान लखनऊ स्थित ईआरसीपी के चिकित्सकों से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लिया गया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते मां और नवजात दोनों सुरक्षित रहे। प्रसव के बाद महिला और नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई जा रही है।

परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता की सराहना की।

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, सुरक्षित प्रसव से मां और नवजात दोनों स्वस्थ हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खानू शंकरपुर में समय पर मिली एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम खानू शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी निर्मला शीतला देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस संख्या UP32 FG 1608 की टीम मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुषमा ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। इस दौरान लखनऊ स्थित ईआरसीपी के चिकित्सकों से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लिया गया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते मां और नवजात दोनों सुरक्षित रहे। प्रसव के बाद महिला और नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई जा रही है। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता की सराहना की।

Bilgram, Hardoi | Jun 11, 2026

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क

हरदोई। आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ताजियादारों और धर्मगुरुओं ने भी भाग लिया।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्देश दिए कि मोहर्रम के सभी कार्यक्रम परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को ढीले तारों एवं संभावित खतरों को तत्काल दूर करने के लिए कहा गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को दें। बैठक में मौजूद ताजियादारों एवं धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क हरदोई। आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ताजियादारों और धर्मगुरुओं ने भी भाग लिया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्देश दिए कि मोहर्रम के सभी कार्यक्रम परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को ढीले तारों एवं संभावित खतरों को तत्काल दूर करने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन और पुलिस को दें। बैठक में मौजूद ताजियादारों एवं धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 11, 2026