धरहरा: दशरथपुर स्टेशन पर ट्रेन में जंगली बांस ले जाते हुए वीडियो वायरल, अवैध कटाई का आरोप
जमालपुर-किऊल रेलखंड के दशरथपुर स्टेशन के आसपास जंगल से कथित रूप से काटे गए बांस को ट्रेन में लादकर ले जाने का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बांस की लाठियां बनाकर उन्हें ट्रेन पर लादते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के बाद रेलवे और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल