गिरिडीह: सरिया के केशवारी निवासी व्यक्ति ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी निवासी संजय कुमार यादव ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को 11 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। पुलिस की पिटाई से आहत संजय ने आत्महत्या कर ली है। संजय कुमार यादव और इसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।जिसके बाद इसकी पत्नी ने सरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई।।