गिरिडीह: कुटिया रोड स्थित गोयनका धर्मशाला में टाइगर कराटे क्लब ने मनाई ब्रूस ली की जयंती
कुटिया रोड स्थित गोयनका धर्मशाला में बुधवार 5 बजे टाइगर कराटे क्लब की ओर से कराटे के पुरोधा ब्रूसली की जयंती मनाई गई।यहां कराटे गुरु करण कुमार ने कराटे सीख रही बच्चियों के ब्रूसली के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी दी।बताया गया कि दुनिया भर में ब्रूसली कराटे खिलाड़ियों के आदर्श हैं।उन्होंने मार्शल आर्ट कराटे खेल को एक नई पहचान दी है।