गिरिडीह: डीसी ऑफिस में हुआ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया। इसी समय में भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली में भी इस अभियान की शुरुआत की जा रही थी। जिला सल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शिवपाल मिश्रा, डीएसपी नीरज कुमार सिंह जिला बाल विवाह मुक्त बनाने का शपथ दिलाया।