गिरिडीह: केशवारी निवासी संजय कुमार यादव ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का पोस्टमार्टम किया गया
सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी निवासी संजय कुमार यादव ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को 11 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि पुलिस की पिटाई से आहत संजय ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार यादव और इसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।जिसके बाद इसकी पत्नी ने सरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई।