गिरिडीह: नगर और मुफस्सिल थाने में बिजली चोरी के तीन मामले दर्ज, 15 लोग नामजद
नगर एवं मुफस्सिल थाना में बुधवार को 3 बजे बिजली चोरी से संबंधित तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुफस्सिल थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक प्राथमिकी कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है।