सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में हुए विवाद के चलते चार लोगों ने एक युवक के साथ गाली गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।