मुलताई: नगर पालिका मुलताई द्वारा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बुकाखेड़ी डैम पर की गई व्यवस्थाएँ
Multai, Betul | Sep 15, 2024 नगर की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बुकाखेड़ी डेम पर किया जाएगा। जिसके लिए नगर पालिका द्वारा व्यवस्था बनाई गई है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित सभापति रितेश विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा, कुसुम मारुति पवार, अजय यादव आदि डैम पर पहुंचे थे। वहीं एसडीएम अनीता पटेल ने भी विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने कहा गया।