मुलताई: मुलताई नगर में बीती देर रात डोल ग्यारस के अवसर पर निकले ढोल, भगवान के दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़।
Multai, Betul | Sep 15, 2024 मुलताई में बीती देर रात डोल ग्यारस के अवसर पर ढोल में सवार होकर भगवान नगर भ्रमण के लिए निकले। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी डोल में बैठकर भगवान मुलताई ताप्ती तट पर पहुंचे। जहां पर भगवान का जलाभिषेक किया गया। विधि विधान से पूजा पाठ कर डोल ग्यारस मनाई गई। इस अवसर पर मुलताई नगर के गांधी चौक पर डोल पहुंचने पर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगे।