मुलताई: मुलताई में गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जानकारी के साथ फाइलों का किया गया वितरण।
Multai, Betul | Sep 15, 2024 शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर संपूर्ण भारत में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर प्रति वर्ष किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन आगामी 9 नवंबर 2024 दिन शनिवार को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के सभी शासकीय एवम अशासकीय विद्यालयों में संपन्न होना सुनिश्चित है। जिसकी जानकारी की फाइल का वितरण किया गया।