समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय ,
प्रेस विज्ञप्ति 1646,
दिनांक 12/10/2026,
==================
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न; लंबित कार्यों के निष्पादन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
:-विभिन्न विकास योजनाओं हेतु भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
:- पंचायत सरकार भवनों में कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, उसी आधार पर होगा वेतन भुगतान
:-कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें हुए थे।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक के दौरान राज्य मुख्यालय (पटना) एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई। प्रगति संतोषजनक पाए जाने के साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
:- विकास परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन:-
विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं एवं योजनाओं के लिए जिलाधिकारी महोदय ने सभी अंचलाधिकारियों (CO) एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि का प्रस्ताव समय-सीमा के भीतर समर्पित करने का निर्देश दिया।
इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
:-आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण,
:-पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय,
:-धमदाहा में आदर्श मध्य विद्यालय, विद्युत शक्ति उप-केंद्र एवं अन्य विकास परियोजनाएं।
:-भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण:-
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए कि अधिग्रहित जमीन का मुआवजा रैयतों (भू-स्वामियों) को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से भुगतान करना सुनिश्चित करें।
:-कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां:-
जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को 'कोशी स्नातक निर्वाचन' से जुड़ी सभी आवश्यक एवं प्रशासनिक तैयारियां समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026