समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1648,
दिनांक 12/10/2026,
==================
माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों से पूर्णिया के बाढ़ प्रभावित परिवारों को GR राशि का DBT के जरिए अंतरण:-
रूपौली अंचल के 26,762 परिवारों के खातों में अब तक 18.73 करोड़ रुपये की राहत राशि हस्तांतरित; फसल क्षति अनुदान की प्रक्रिया में तेजी:-
गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली अंचल के बाढ़ पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से अनुग्रह राहत (GR) राशि का सफल अंतरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) तथा एडीएमओ श्री प्रणव कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया है।
प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि का भुगतान दो चरणों में सीधे बैंक खातों में किया गया है:
:-प्रथम चरण: 23,866 परिवारों के बैंक खातों में ₹16,70,62,000 की राशि हस्तांतरित की गई।
:-द्वितीय चरण: 2,896 परिवारों को ₹2,02,72,000 का भुगतान किया गया।
:- कुल अंतरित राशि: अब तक कुल 26,762 परिवारों को ₹18,73,34,000 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है।
:- प्रक्रियाधीन भुगतान: अवशेष 3,215 परिवारों का PFMS सत्यापन विभागीय स्तर पर अंतिम चरण में है। सत्यापन पूरा होते ही यह राशि भी सीधे उनके खातों में भेज दी जाएगी।
फसल क्षति का आकलन और अनुदान स्वीकृति:-
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि बाढ़ के कारण हुए कृषि नुकसान की भरपाई के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर विभागीय पोर्टल के माध्यम से फसल क्षति अनुदान की स्वीकृति तेजी से भेजी जा रही है, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल सके।
:-प्रभावित क्षेत्र: रूपौली की 11 पंचायतें (5 पूर्णतः एवं 6 आंशिक) तथा 34 गांव प्रभावित हुए।
:-सामुदायिक रसोई: जलजमाव की स्थिति तक संचालित सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से कुल 21,665 व्यक्तियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन कराया गया।
:- स्वास्थ्य सेवाएं एवं राहत सामग्री: 5 स्वास्थ्य शिविरों और 1 बोट एंबुलेंस के जरिए 14,932 मरीजों का उपचार किया गया। 1,702
पॉलिथीन शीट्स तथा 1,000 सूखा राशन पैकेट वितरित किए गए।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026