।।कार्यालय प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल।।
( जनसंपर्क शाखा)
{{{{मीडिया कोषांग }}}}
प्रेस विज्ञप्ति:-1645,
दिनांक 12/10/2026,
==================
निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण एवं अभ्यर्थियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न:---
06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: नाम वापसी के बाद 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में;
1.34 लाख मतदाता करेंगे मतदान:-
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी 06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण के साथ
बैठक का आयोजन प्रमंडलीय कार्यालय पूर्णिया के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल पूर्णिया में किया गया।
संबम्धित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण एवं अभ्यर्थियों तथा उनके प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं। जिसमें एक महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
चुनाव से जुड़े प्रमुख बिंदु:--
मतदाताओं की संख्या:- क्षेत्र के कुल 1,34073 ( एक लाख 34 हजार तीहतर) मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान केंद्र:-- मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान की प्रक्रिया:- मतदान मतपत्रों (Ballot Papers) के माध्यम से वरीयता (प्राथमिकता) के आधार पर कराया जाएगा।
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन:--निर्वाचन की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसके अनुपालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्वाचन प्रचार सार्वजनिक सभाओं जुलूसों सरकारी संसाधनों के उपयोग तथा अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर नियमानुसार निगरानी रखी जा रही है। उल्लंघन की शिकायतों पर नियमानुसार संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन रखने की सुविधा:--मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन रखने के लिए निर्धारित व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल की गई है। मतदाता मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के निर्देशों का पालन करेंगे मतदान की गोपनीयता एवं निर्वाचन संबंधी नियमों का उल्लंघन स्वीकार नहीं होगा।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026