Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
pcnews.com
पूर्णिया में पशु तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 5 वाहन जब्त, 26 मवेशी मुक्त और 2 आरोपी गिरफ्तार! #Purnia #PurneaCentralNews #BiharPolice #AnimalSmuggling #K Nagar #PurniaNews #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #LatestNews
Purnia East, Purnia
| Oct 12, 2026
#purnia
#purneacentralnews
#biharpolice
#animalsmuggling
#k
#purnianews
#breakingnews
#biharnews
#policeaction
#latestnews
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय , प्रेस विज्ञप्ति 1646, दिनांक 12/10/2026, ================== जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न; लंबित कार्यों के निष्पादन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के सख्त निर्देश :-विभिन्न विकास योजनाओं हेतु भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश :- पंचायत सरकार भवनों में कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, उसी आधार पर होगा वेतन भुगतान :-कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें हुए थे। सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक के दौरान राज्य मुख्यालय (पटना) एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा की गई। प्रगति संतोषजनक पाए जाने के साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। :- विकास परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन:- विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं एवं योजनाओं के लिए जिलाधिकारी महोदय ने सभी अंचलाधिकारियों (CO) एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि का प्रस्ताव समय-सीमा के भीतर समर्पित करने का निर्देश दिया। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं: :-आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, :-पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय, :-धमदाहा में आदर्श मध्य विद्यालय, विद्युत शक्ति उप-केंद्र एवं अन्य विकास परियोजनाएं। :-भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण:- जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए कि अधिग्रहित जमीन का मुआवजा रैयतों (भू-स्वामियों) को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से भुगतान करना सुनिश्चित करें। :-कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां:- जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को 'कोशी स्नातक निर्वाचन' से जुड़ी सभी आवश्यक एवं प्रशासनिक तैयारियां समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1648, दिनांक 12/10/2026, ================== माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों से पूर्णिया के बाढ़ प्रभावित परिवारों को GR राशि का DBT के जरिए अंतरण:- रूपौली अंचल के 26,762 परिवारों के खातों में अब तक 18.73 करोड़ रुपये की राहत राशि हस्तांतरित किया गया और फसल क्षति अनुदान की प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है। गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली अंचल के बाढ़ पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से अनुग्रह राहत (GR) राशि का सफल अंतरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) तथा एडीएमओ श्री प्रणव कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि का भुगतान दो चरणों में सीधे बैंक खातों में किया गया है: :-प्रथम चरण: 23,866 परिवारों के बैंक खातों में ₹16,70,62,000 की राशि हस्तांतरित की गई। :-द्वितीय चरण: 2,896 परिवारों को ₹2,02,72,000 का भुगतान किया गया। :- कुल अंतरित राशि: अब तक कुल 26,762 परिवारों को ₹18,73,34,000 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। मौके पर मीडिया प्रतिनिधिगण से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया बिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1647, दिनांक 12/10/2026, ================== बायसी के सिमलाबाड़ी पंचायत भवन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन:- एचआईवी, सिफलिस, एनीमिया और टीबी की मुफ्त स्क्रीनिंग एवं जाँच पर रहा विशेष जोर:- जिला स्तरीय अधिकारियों ने की कार्यक्रम की निगरानी:- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में और सिविल सर्जन, पूर्णिया डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देशानुसार सोमवार को बायसी प्रखंड के सिमलाबाड़ी पंचायत भवन में एक एकीकृत स्वास्थ्य शिविर (Integrated Health Camp) का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, बीमारियों की समय पर पहचान करना और लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। यह शिविर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर एवं बायसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर हसन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन (मंजर आलम, सुरेश कुमार सुधांशु), एएनएम (रूचि कुमारी, कुमारी पूनम सिन्हा), जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविका की सक्रिय भूमिका थी। शिविर की मुख्य सेवाएँ एवं प्राथमिकताएँ:--- :- स्क्रीनिंग एवं जाँच: एचआईवी (HIV), सिफलिस (Syphilis), एनीमिया (खून की कमी), टीबी (क्षय रोग) और गैर-संचारी रोगों (NCD) की जाँच व स्क्रीनिंग की गई। :-परामर्श व जागरूकता: मरीजों को समय पर इलाज, नियमित स्वास्थ्य जाँच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। :-जिला स्तर से निगरानी: कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (DMEO) आलोक कुमार और DIC बैजनाथ प्रसाद द्वारा जिला स्तर से शिविर की निगरानी की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार शुरू करना है। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1644,,, दिनांक 12/10/2026, ================== आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाहरणालय में आयोजित हुआ 'सेवा-संवाद-समाधान' कार्यक्रम:- आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 'सेवा-संवाद- -समाधान अनुश्रवण प्रणाली' के अंतर्गत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना गया और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्राप्त 36 आवेदनों पर कार्रवाई:-- जनता दरबार में कुल 36 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला अधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी सुनवाई:- जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए। नियमित आयोजन:- यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। सहायता एवं सूचना हेतु महत्वपूर्ण नंबर :- जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:-- किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06454-242319 / 06454-242317 / 06454-242320 पर संपर्क किया जा सकता है। मद्यनिषेध (शराबबंदी) की सूचना:- राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। अवैध शराब के निर्माण,बिक्री, भंडारण या सेवन से जुड़ी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 15545 या नजदीकी थाना पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1648, दिनांक 12/10/2026, ================== माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों से पूर्णिया के बाढ़ प्रभावित परिवारों को GR राशि का DBT के जरिए अंतरण:- रूपौली अंचल के 26,762 परिवारों के खातों में अब तक 18.73 करोड़ रुपये की राहत राशि हस्तांतरित; फसल क्षति अनुदान की प्रक्रिया में तेजी:- गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली अंचल के बाढ़ पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से अनुग्रह राहत (GR) राशि का सफल अंतरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) तथा एडीएमओ श्री प्रणव कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया है। प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि का भुगतान दो चरणों में सीधे बैंक खातों में किया गया है: :-प्रथम चरण: 23,866 परिवारों के बैंक खातों में ₹16,70,62,000 की राशि हस्तांतरित की गई। :-द्वितीय चरण: 2,896 परिवारों को ₹2,02,72,000 का भुगतान किया गया। :- कुल अंतरित राशि: अब तक कुल 26,762 परिवारों को ₹18,73,34,000 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। :- प्रक्रियाधीन भुगतान: अवशेष 3,215 परिवारों का PFMS सत्यापन विभागीय स्तर पर अंतिम चरण में है। सत्यापन पूरा होते ही यह राशि भी सीधे उनके खातों में भेज दी जाएगी। फसल क्षति का आकलन और अनुदान स्वीकृति:- जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि बाढ़ के कारण हुए कृषि नुकसान की भरपाई के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर विभागीय पोर्टल के माध्यम से फसल क्षति अनुदान की स्वीकृति तेजी से भेजी जा रही है, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल सके। :-प्रभावित क्षेत्र: रूपौली की 11 पंचायतें (5 पूर्णतः एवं 6 आंशिक) तथा 34 गांव प्रभावित हुए। :-सामुदायिक रसोई: जलजमाव की स्थिति तक संचालित सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से कुल 21,665 व्यक्तियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन कराया गया। :- स्वास्थ्य सेवाएं एवं राहत सामग्री: 5 स्वास्थ्य शिविरों और 1 बोट एंबुलेंस के जरिए 14,932 मरीजों का उपचार किया गया। 1,702 पॉलिथीन शीट्स तथा 1,000 सूखा राशन पैकेट वितरित किए गए। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026
।।कार्यालय प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल।। ( जनसंपर्क शाखा) {{{{मीडिया कोषांग }}}} प्रेस विज्ञप्ति:-1645, दिनांक 12/10/2026, ================== निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण एवं अभ्यर्थियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न:--- 06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: नाम वापसी के बाद 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में; 1.34 लाख मतदाता करेंगे मतदान:- कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी 06 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक का आयोजन प्रमंडलीय कार्यालय पूर्णिया के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल पूर्णिया में किया गया। संबम्धित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण एवं अभ्यर्थियों तथा उनके प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं। जिसमें एक महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। चुनाव से जुड़े प्रमुख बिंदु:-- मतदाताओं की संख्या:- क्षेत्र के कुल 1,34073 ( एक लाख 34 हजार तीहतर) मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान केंद्र:-- मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया:- मतदान मतपत्रों (Ballot Papers) के माध्यम से वरीयता (प्राथमिकता) के आधार पर कराया जाएगा। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन:--निर्वाचन की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसके अनुपालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्वाचन प्रचार सार्वजनिक सभाओं जुलूसों सरकारी संसाधनों के उपयोग तथा अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर नियमानुसार निगरानी रखी जा रही है। उल्लंघन की शिकायतों पर नियमानुसार संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन रखने की सुविधा:--मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन रखने के लिए निर्धारित व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल की गई है। मतदाता मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के निर्देशों का पालन करेंगे मतदान की गोपनीयता एवं निर्वाचन संबंधी नियमों का उल्लंघन स्वीकार नहीं होगा। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026
पूर्णिया में पहली बार 30 लकी विजेताओं को मिलेंगे लाखों के इनाम! #Purnea #Purnia #MobileExpert #PurneaNews #FestivalOffer #DurgaPuja #Dhanteras #Diwali #ChhathPuja #LuckyWinners #BumperOffer #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Oct 12, 2026
श्री नवीन मण्डल, विद्युत कार्यपालक अभियंता , पूर्णिया पूर्व द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से उत्तर बिहार पवार वितरण कंपनी लिमिटेड, पूर्णिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026