समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1647,
दिनांक 12/10/2026,
==================
बायसी के सिमलाबाड़ी पंचायत भवन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन:-
एचआईवी, सिफलिस, एनीमिया और टीबी की मुफ्त स्क्रीनिंग एवं जाँच पर रहा विशेष जोर:-
जिला स्तरीय अधिकारियों ने की कार्यक्रम की निगरानी:-
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में और सिविल सर्जन, पूर्णिया डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देशानुसार सोमवार को बायसी प्रखंड के सिमलाबाड़ी पंचायत भवन में एक एकीकृत स्वास्थ्य शिविर (Integrated Health Camp) का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, बीमारियों की समय पर पहचान करना और लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना है।
यह शिविर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर एवं बायसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर हसन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन (मंजर आलम, सुरेश कुमार सुधांशु), एएनएम (रूचि कुमारी, कुमारी पूनम सिन्हा), जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविका की सक्रिय भूमिका थी।
शिविर की मुख्य सेवाएँ एवं प्राथमिकताएँ:---
:- स्क्रीनिंग एवं जाँच: एचआईवी (HIV), सिफलिस (Syphilis), एनीमिया (खून की कमी), टीबी (क्षय रोग) और गैर-संचारी रोगों (NCD) की जाँच व स्क्रीनिंग की गई।
:-परामर्श व जागरूकता: मरीजों को समय पर इलाज, नियमित स्वास्थ्य जाँच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
:-जिला स्तर से निगरानी:
कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (DMEO) आलोक कुमार और DIC बैजनाथ प्रसाद द्वारा जिला स्तर से शिविर की निगरानी की गई।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार शुरू करना है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
1 views | Purnia, Bihar | Oct 12, 2026